हरियाली अमावश्या पर किया वृक्षारोपण
फालना,महेंद्र मेवाड़ा
ब्रह्माकुमारी सेंटर फालना पर हरियाली अमावस के वृक्षारोपण कार्यक्रम में सेंटर की बहन संतोषी ने संबोधित करते हुए कहा कि सावन हरियाली और उत्साह का महीना माना जाता है इसलिए इस महीने की अमावस्या पर प्रकृति के करीब आने के लिए पौधरोपण किया जाता है इस दिन पौधरोपण से ग्रह दोष शांत होते हैं हरियाली अमावस के दिन पौधों पौधारोपण से पितर भी तृप्त होते हैं यानी इस दिन पौधे लगाने से प्रकृति और पितर दोनों ही संतुष्ट होकर मनुष्य को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं इस अवसर पर उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा जिला सीएलजी मेंबर अमित मेहता सेंटर की बहन उमा, विमला,नारंगी,घीसाराम चौधरी,धनाराम,चेतन पुरी,अमित पुरी,तुलसी बहन,सुशीला बहन, नेनाराम भाई,गिरधारी भाई,आदि लोगों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफल किया।