अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रेलर को पुलिस ने किया जप्त

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

हिण्डोली थाना पुलिस ने रविवार देर रात्रि को अवैध बजरी से भरे ओवरलोड दो ट्रेलर को जप्त कर हिण्डोली थाने लाये।
थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही करते हुए बसोली मोड़ के पास दो अवैध बजरी से भरे ओवरलोड ट्रेलर आते दिखाई दिए। जिन्हें जप्त कर हिण्डोली थाने लाया गया।
जहाँ खनन विभाग को सूचना कर दी है । अग्रिम कार्यवाही खनन विभाग करेगा।