जयपुर। हरियाण में आज पुलिस और किसानों में भिडंत हो गई। पुलिस के लाठी चार्ज में कईं किसान लहुलुहान हो गये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल किसान हरियाणा के करनाल के बस्तारा टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि करनाल जिले में आगामी नगरपालिका चुनाव पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में एक बैठक का विरोध कर रहे थे । इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक किसान को खून से लथपथ दिखाया गया है। इस घायल किसान की कमीज खून से रंगी हुई दिखाई दे रही है।
लाठी चार्ज के विरोध प्रदर्शन ने दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कों और राजमार्गों को जाम कर दिया गया। प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए सात किसानों को रिहा किए जाने के बाद देर शाम ही राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
कांग्रेस पार्टी ने की निंदा
कांग्रेस पार्टी की नेता कुमारी शैलजा ने कहा, "करनाल में हमारे किसानों के साथ जो हुआ वह बहुत चिंता का विषय है..कांग्रेस पार्टी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। आज आपने जो देखा वह किसानों और उनकी सुरक्षा के लिए भाजपा की उपेक्षा का सबूत था। वहीं, मोहम्मद ग़ज़ाली ने कहा है कि "कांग्रेस हमेशा हमारे किसानों का समर्थन करती है, और हमेशा करेगी, जिनके साथ हमारे सत्ता में कभी दुर्व्यवहार नहीं किया गया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया, "शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना बिल्कुल गलत है।"