पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग

बारां 21 अक्टूबर, पुलिस लाइन बारां में पुलिस स्मृति दिवस (शहीद दिवस) का आयोजन हुआ जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा द्वारा परेड की सलामी लेने के बाद शहीदों के सम्मान में शोक परेड का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर पिछले वर्षों अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम भी पढ़े गए
जिले के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित किए इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा के साथ जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र कुमार जैन , वृताधिकारी बारां मनोज गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक एसटी एससी सेल शोराजमल मीणा व सभी पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ,कर्मचारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प चक्र/ पुष्प अर्पित किए साथ ही पुलिस लाइन में वृक्षारोपण व रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ जिसमें अधिकारियों व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में जवानों के बैरक, मेंस, प्रशासनिक भवन आदि में भी निरीक्षण किया गया