विकासकार्य या विनाशकार्यों का होने जा रहा लोकार्पण:- प्रह्लाद गुंजल

विकासकार्य या विनाशकार्यों का होने जा रहा लोकार्पण:-
प्रह्लाद गुंजल

गुंजल ने अधूरे कार्यो के लोकार्पण पर उठाए सवाल

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 19 अक्टूबर:- शहर में 21अक्टूबर को होने वाले लोकार्पण पर तंज कसते हुए कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि समाचार पत्रों से पता चला है कि 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री कोटा शहर के विकास कार्यों का जयपुर से वर्चुवल लोकार्पण करने जा रहे हैं।
गुंजल ने कहा कि शहर में हुए यह काम जिन का लोकार्पण किया जा रहा है वह शहर के विकास कार्य है या विनाश कार्य । उन्होंने कहा कि मंत्री धारीवाल को लग रहा है कि कांग्रेस के आपसी झगड़े में मेरी कुर्सी ना चली जाए इसलिए जल्दबाजी में वह अधूरे कामों का ही लोकार्पण करवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री यह बताएं कि कौन सा काम पूरा हुआ है नयापुरा के विवेकानंद चौराहे से लेकर चाहे एरोड्रम का अंडरपास हो, घोड़े वाले बाबा चौराहा हो, पॉलिटेक्निक चौराहा हो, गोबरिया बावड़ी का अंडरपास हो, जेडीबी कॉलेज का चौराया हो इन सहित ऐसे कौन से काम है जो कम्प्लीट हो गए हैं और किन कामों से जनता को सुविधा मिल रही है।
गुंजल ने कहा कि मंत्री जी आपके इस अनियोजित विकास ने शहर को रेड लाइट फ्री बनाने के बदले पूरे शहर को जाम युक्त शहर बना दिया। पूरा शहर रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हो रहा है। साथ ही यदि इन कामों की गुणवत्ता की भी जांच हो जाए तो सारे इंजीनियर जेल में जाएंगे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद सर्किल पर लगा पत्थर अभी से काला पड़ने लग गया, गवर्नमेंट कॉलेज में लगा 100 साल पुराना पत्थर जो आज भी वैसा का वैसा ही है लेकिन हाल ही में लगे पत्थरों की दुर्दशा हो गई है।
गुंजल ने कहा अनियोजित विकास के चलते शहर जाम युक्त शहर बन गया, जगह-जगह एक्सीडेंटल जॉन तैयार हो गए, लगभग तीन दर्जन परिवार उखड़ी पड़ी सड़कों का शिकार हो गए पूरा शहर इस अनियोजित विकास की भेंट चढ़ा है। बड़े-बड़े चौराहों के नाम पर शहर को भूल भुलैया बना दिया है।
गुंजल ने कहा कि इन्हें विकास कार्यों का नाम देकर लोकार्पण करने के बदले मंत्री को स्मार्ट सिटी व यूआईटी के धन की बर्बादी पर शहरवासियों से माफी मांगनी चाहिए।