प्रीति कुमारी ने किया बून्दी स्काउट गाइड सीओ का पदभार किया ग्रहण

प्रीति कुमारी ने किया बून्दी स्काउट गाइड सीओ का पदभार किया ग्रहण

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बून्दी

भारत स्काउट गाइड के सर्किल ऑर्गेनाइजर पद पर कोटा मंडल मुख्यालय से प्रीति कुमारी का स्थानांतरण किया गया है। राज्य मुख्यालय जयपुर के स्थानांतरण आदेश द्वारा गिरिराज गर्ग को बून्दी जिला मुख्यालय से टोंक जिला मुख्यालय लगाया गया है। आदेश की पालना में प्रीति कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

सीओ पदभार ग्रहण करने पर शिक्षा विभाग को स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने प्रीति कुमारी को बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ प्रीति ने कहा कि नियमित स्काउट गाइड गतिविधियों के साथ गाइडिंग के विकास व राष्ट्रीय जंबूरी में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्राथमिकता रहेगी।