हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका)
वर्ष 2021 -22 की बजट घोषणा के तहत ग्राम स्तर पर प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए ग्रामपंचायत स्तर , ब्लाक स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। जिसमे कबड्डी बॉलीबाल, हॉकी , टेनिस, बालक, बालिका शूटिंग, खो खो बालिका व बालक वर्ग में आयोजित होगा। इस संबंध में खेल मंत्री चाँदना ने सभी जिला खेल अधिकारियों व प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। वही जिला कलेक्टर व जिला क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने भी आयोजन को लेकर प्रारंभिक तैयारिया शुरू कर दी है। आयोजन को लेकर प्रत्येक स्तर पर समितियों का गठन भी किया जायेगा।
अधूरी तैयारियों से ओलंपिक मेडल की आस
खेल मंत्री अशोक चाँदना के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तलाशने के प्रयास सराहनीय है लेकिन जमीनी हकीकत को जाने बिना बड़े स्तर पर आयोजन सफल नही हो सकते। धरातल पर न तो उपयुक्त खेल मैदान है और न ही खेलो के लिए उपयुक्त सुविधाए आधे से ज्यादा खेल मैदान तो अतिक्रमियों के कब्जे में है। ऐसे में धरातल पर ग्रामीण प्रतिभाओं में कैसे निखार आयेगा।
कागजो में बने खेल मैदान,आधे से ज्यादा पर अतिक्रमियों का कब्जा
उपखंड क्षेत्र की 14 ग्रामपंचायतों में मंत्री चाँदना के विधायक कार्यकाल में वर्ष 2016-17 में मॉर्डन खेल मैदान बनाने को लेकर जिला परिषद ने वित्तीय स्वीकृति जारी की थी। लेकिन वर्तमान में एक भी जगह मॉर्डन खेल मैदान विकसित नही है। सिर्फ कागजो में ही खेल मैदान विकसित कर दिए। वही आधे से ज्यादा खेल मैदानों पर अतिक्रमियों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में खेलो के आयोजन व उसकी सफलता पर संदेह होना लाजमी है।