रामायण एवं महाभारत की कथाओं में से रागिनी प्रस्तुत की

कठूमर विधानसभा के बराड़ा गांव में दो दिवसीय चामड माता के मेले में रागनी कंपटीशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री के प्रतिनिधि सतीश बंसल और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि बीरीसिंह चौधरी जनूथर रहे । चामड माता भक्त मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का फैंटा बांधकर स्वागत किया । रागिनी गायक कलाकारों ने रामायण एवं महाभारत की कथाओं में से रागिनी प्रस्तुत की । रोहतास यूट्यूब चैनल जनूथर के द्वारा कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया । इस अवसर पर डॉक्टर रामवीर सिंह, लोकेश ठेकेदार, भाजपा नेता सतवीर सिंह, साधु संत एवं हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे ।