राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डी.सी.एम.रोड कोटा में सोमवार प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप का हुआ आयोजन
-106 महिला एवं पुरूषों का हुआ रोजगार के लिए चयन
कोटा 12 फरवरी। मेले का ( पीएएनएएम ) का आयोजन किया गया। संस्थान के उपनिदेशक राजेश गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के कौशल, नियोजन एवं उधमिता विकास मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय मेले में सीएफसीएल गढ़ेपान आरएचपीएल कोटा, सुपर थर्मल पावर स्टेशन आर्शीवाद पाइप्स लिमिटेड,वी.ई. कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड, कॉसमॉस ग्रुप, गुरु नानक इंजीनियरिंग वर्क्स , कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, ट्रिम इंजीनियरिंग कोटा, एलआईसी , कोटा जिला दुग्ध उत्पादन केंद्र एवं सी वार्ड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कुल 14 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में जिले एवं अन्य स्थानों से कुल 570 अभ्यर्थियों (340 पुरुष एवं 230 महिला) ने भाग लिया। प्रत्येक अभ्यर्थी को दो कंपनियों में साक्षात्कार का अवसर दिया गया।
मेले में सीएफसीएल गढ़ेपान ने 5, आर्शीवाद पाइप्स लिमिटेड ने 58, वी.ई. कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड ने 1, कॉसमॉस ग्रुप ने 6, गुरु नानक इंजीनियरिंग वर्क्स ने 1, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड ने 4, ट्रिम इंजीनियरिंग कोटा ने 1, आर. एच. पी. एल. ने 7, एलआईसी ने 15 एवं सी वार्ड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 8 कुल 106 (36 महिलाये एवं 70 पुरुष) को रोज़गार हेतु नामित किया। जेवीवीएनएल एवं बूंदी, सुपर थर्मल पावर स्टेशन, कोटा जिला दुग्ध उत्पादन केंद्र द्वारा संस्थान में उपस्तिथ रहकर प्रशिक्षनार्थियों को अपरेंटिस सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया।
उक्त मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि कौशल विकास आज के युग की महती आवश्यकता है। युवाओ को कौशलपरक प्रशिक्षण देकर ही हम विकसित भारत बना सकते है । उन्होनंे जिन युवाओ को रोजगार मिला उन्हें नियुक्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्थान के पास आउट प्रशिक्षनार्थी जो सरकारी/निजी नौकरी में है या स्वयं का व्यवसाय कर रहे है उन्हें भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में कॉल ने कंपनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भारत सरकार के कौशल, नियोजन एवं उधमिता विकास मंत्रालय से प्रतिनिधि प्रियंका सोमानी, सहायक निदेशक आरडीएसडीई जयपुर उपस्थित हुई।