प्रधानमंत्री ने की परीक्षा पे चर्चा, विद्यार्थियों ने देखा लाईव प्रसारण

कोटा 29 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने बोर्ड परीक्षा 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाईव प्रसारण दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम से किया गया। जिसका जिले के विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। पीएम मोदी ने स्टूडेंस्ट, टीचर्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए।


इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। मुख्य कार्यक्रम राजकीय मोंटेसरी स्कूल में किया गया। यहां इस क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीडीईओ चारू मित्रा सोनी, डीईओ केके शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों ने भाग लिया।