क्वाड नेताओं से आज मीटिंग करेंगे प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हुई से मुलाकात

जयपुर। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूएस की यात्रा पर हैं। गुरूवार को प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। आज प्रधानमंत्री मोदी क्वाड के रूप में जाने जाने वाले इंडो-पैसिफिक गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। इस मिटिंग के दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और जापान तथा ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

क्वाड मिटिंग का मुद्दा
अमेरिका में होने वाली इस क्वाड मिटिंग का मुख्य उद्देशय दक्षिण चीन महासागर में बढ़ती सैन्य शक्ति, आर्थिक प्रथाओं और अस्थिर सैन्य युद्धाभ्यास पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा चारों नेताओं की बातचीत जलवायु, COVID-19 प्रतिक्रिया और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित होने की भी उम्मीद है।

इस क्वाड मिटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय अमेरिकी दौरे के पहले दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रपति स्कॉट मॉरिसन और जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा से व्यक्तिगत मुलाकात की। वहीं इस दौर के अंतिम दिन यानि की 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं।
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि शीर्ष अमेरिकी सीईओ और व्यापारिक नेताओं ने यहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठकों के दौरान भारत में हाल के सुधार उपायों की सराहना की और महसूस किया कि देश में निवेश के महत्वपूर्ण अवसर हैं।