कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने लिया जिले में फसल खराबे का जायजा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी, 9 अक्टूबर। जिले में गत 2 दिनों से हुई असामयिक बरसात से हुए फसलों के नुकसान का रविवार कृषि एवं उद्यान विभाग के प्रमुख शासन दिनेश कुमार, कृषि आयुक्त कानाराम, अतिरिक्त निदेशक कृषि यशपाल महावत, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कोटा खण्ड एवं जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जायजा लिया। कृषि विभागके उच्च अधिकारियों ने तालाबगांव, गणेशपुरा क्षेत्र में धान व अन्य फसलों की बरसात से गिरी हुई फसल एवं काटकर खेतों में रखी हुई फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं किसानों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान बीमा कंपनी को अगले 7 दिन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।