तहसील जनूथर में निकाली शोभायात्रा
जनूथर, भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा प्राचीन मंदिर भूतेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर कस्बा जनूथर के मुख्य बाजार से गुजरते हुई । भूतेश्वर मंदिर पर पहुंची । शोभा यात्रा का जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प बर्षा कर स्वागत किया।
22 जनवरी के दिन को सभी लोगों ने दीपक जलाकर दीपावली मनाने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा के आयोजन के दौरान सांसद प्रतिनिधि बीरीसिंह चौधरी, सतवीर पुजारी, सहावसिंह, सुरेन्द्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रोहतास, वीरेन्द्र सिंह, गोलन, विजयपाल पुजारी, भरतसिंह, नबाब, समय सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।