कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज करने के अलोकतांत्रिक निर्णय के खिलाफ आयकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया

बूंदी 19 फरवरी। केन्द्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और युथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज करने के अलोकतांत्रिक निर्णय के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान  पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लंका गेट स्थित आयकर विभाग कार्यालय के बाहर सोमवार प्रातः 11 बजे  विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा ने बताया कि केंद्र सरकार की अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल.प्रेमी के नेतृत्व में  सभी कार्यकर्ता लंका गेट स्थित अंबेडकर सर्किल से नारे बाजी करते हुए आयकर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया ।

जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रेमी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व युवा कांग्रेस के खातों को फ्रिज करना जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल है। ये कार्यवाही न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है बल्कि हमारे प्रिय लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है। प्रमुख विपक्षी दल के कामकाज में बाधा डालने के लिए सत्ता की मशीनरी के अन्याय पूर्ण उपयोग को देखना निराशाजनक है।सरकार की कार्यवाही न केवल हमे समान अवसर देने में वंचित करते हैं।बल्कि उन लोकतांत्रिक सिद्धांतो पर पर भी काली परछाई डालते है जिनके लिए हमारा महान राष्ट्र खड़ा है।

इस अवसर पर बूंदी विधायक हरि मोहन शर्मा,पीसीसी सचिव आनंदी लाल मीणा,पूर्व पीसीसी सदस्य नवेद केसर लखपति, संगठन महासचिव दिनेश शर्मा,उपाध्यक्ष नरेंद्र पुरी, महावीर जैन,महासचिव शहाबुद्दीन जेड,राम लाल गोचर,कोषाध्यक्ष जयकुमार बैरवा,ब्लॉक अध्यक्ष राम किरण मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर, शहर अध्यक्ष शैलेष सोनी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय तंबोली,चेतराम मीणा,सेवादल मुख्य संगठक राज कुमार सैनी,मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा आमली, धर्मराजन बोहरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल,कांग्रेस नेता महावीर मीणा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम,देव राज गोचर, चोथमल बड़ोदिया, मोडू लाल वर्मा,जावेद जेड, सुमित पारीक,मोहम्मद हारून, लोकेश मीणा,मदन गुर्जर सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह जानकारी प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा ने दी।