तीसरी बार रहे बूंदी विधायक अशोक डोगरा का पुतला दहन कर जताया विरोध

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

तीसरी बार रहे बूंदी विधायक अशोक डोगरा का पुतला दहन कर जताया विरोध

डोगरा के तीसरे कार्यकाल में भी शहर का नहीं हुआ विकास पानी सड़क मूलभूत सुविधाओं को मोहताज नागरिक

बूंदी 30 अगस्त, बूंदी शहर के विधायक से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अशोक डोगरा का पुतला दहन कर उनके खिलाफ विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की शहर के युवा व कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक आवास पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे युवाओं के अनुसार लगातार तीसरी बार विधायक का कार्यकाल होने के बावजूद भी अशोक डोगरा ने शहर के विकास के लिए कोई काम नहीं किया शहर के नागरिक आज भी सड़क पानी और बिजली आपूर्ति की समस्या से त्रस्त है शहर की सड़कों पर गड्ढे दुर्घटना को निमंत्रण देते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं अगर विधायक चाहते तो अपने 13 साल 8 माह के कार्यकाल में शहर की सूरत बदल सकते थे जबकि पिछले कार्यकाल में राजस्थान में भाजपा की सरकार भी थी शहर के युवा वर्तमान में भी रोजगार को तरस रहे हैं ऐतिहासिक नगरी का तो बड़ा नाम है देश विदेश से काफी पर्यटक आते हैं पर यहां आने के बाद टूटी फूटी सड़कें देख दुखी होते हैं विरोध के दौरान देवराज गोचर रिंकू पठान अर्जुन डाबोलिया जितेंद्र दाधीच गणेश मारु सतीश तंबोली इमरान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे