पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था ने अतरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

कोटा 8 फरवरी। भारत में विभिन्न प्रदेशों से ई वी एम पद्धति से चुनाव कराने में अनेकानेक गड़बड़ियों की शिकायत आ रही हैं कई स्थानों पर जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा वोट पाए गए हैं। वोटो की विश्वनीयता एवं पारदर्शिता समाप्त हो गई है। भारत की जनता को अब ईवीएम पर भरोसा नहीं रहा और जनता चाहती है कि बैलेंस पेपर पर चुनाव हो ताकि उन्हें यह मालूम हो सके कि उन्होंने जिसको वोट दिया है वोट उसी प्रत्याशी को गया है। विश्व में अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, इटली, जर्मनी, बांग्लादेश आदि कई देशों में ई वी एम मशीन से चुनाव कराने की पद्धति को बंद कर दिया गया है और बैलट पेपर पर मतदान होता है।

 देश के अधिकांश राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, एवं सोशल एक्टिविस्ट अभी इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए ई वी एम मशीन को हटाकर अब देश में बैलेट पेपर पर चुनाव होना चाहिए। ज्ञापन में संस्था के सदस्य जुगल परिहार, राजेन्द्र मीना, नईम अली, चतुर्भुज प्रजापति, नीरज तिवारी, रेहाना अंसारी, महावीर एवं अन्य समाजसेवी संगठनों की महिला पुरुष शामिल रहे।