मतदाता जागरूकता के तहत् जन चेतना रैली सम्पंन
राजसमंद। नेहरू युवा केन्द्र,राजसमंद द्वारा न्यू आजाद मित्र मण्डल बिजनोल के सहयोग से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगों में मतदान के प्रति जन जागरूकता बढाने , शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण किये हुए युवाओें का मतदाता के रूप में पंजीयन कराने के उद्देश्य से जन चेतना रैली का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बिजनोल से प्रधानाचार्य मनोज कुमार के आतिथ्य में प्रारंभ की गई ।
यह जानकारी प्रदान करते हुए न्यू आजाद मित्र मण्डल, बिजनोल के अध्यक्ष गोविंद प्रजापत ने बताया कि रैली में मतदाता जागरूकता की तखतिया लिये युवा विभिन्न मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए - पहले मतदान फिर जलपान, सबसे बढकर दाता है, भारत के मतदाता है, आओं मिलकर अलख जगाऐं शत प्रतिशत मतदान कराए, पहले करे मतदान, राष्ट्र निर्माण के भागीदार बने , 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहले मतदाता परिचय पत्र बनाऐं ,नारों के साथ बिजनोल गांव के विभिन्न मौहल्लो एवं गलियों से निकली । इस अवसर पर बी.एल.ओ. अमित पालीवाल, अध्यापक श्यामसुदंर झंवर, जितेन्द्र व्यास, विनोद कुमार,सायरा,मधु, सहित युवा मण्डल के ओमप्रकाश तेली, संजय प्रजापत, युगल जोशी, बाबूलाल गुर्जर, लकी सेन, पुष्कर प्रजापत, दिनेश सेन सहित कई छात्र छात्राओं ने सहभागिता निभाई ।