संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
पुजारी हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में
तारागढ़ पहाड़ी पर स्थित डोबरा महादेव मंदिर के पुजारी की की थी नृशंस हत्या
बूंदी 10 जून बूंदी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तारागढ़ पहाड़ी पर स्थित डोबरा महादेव मंदिर के पुजारी विवेकानंद शर्मा को 6 जून को दिनदहाड़े बेरहमी से धारदार हथियारों से गोद गोद कर मौत के घाट उतार दिया व मंदिर परिसर से सवा फीट चारभुजा नाथ की मूर्ति चुरा कर ले जाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि तीनों युवक महादेव के दर्शन के लिए गए थे इस पर पुजारी से बातचीत में चारभुजा की मूर्ति के बारे में पूछने पर पुजारी ने मूर्ति बेशकीमती होना बताया तीनों को लालच आ गया और बाजार से छिनी हथौड़ी खरीद कर मूर्ति चुराने पहुंच गए मौका पाकर मूर्ति को छिनी हथौड़े की सहायता से तोड़ दिया पुजारी के विरोध करने पर कहासुनी के साथ हाथापाई फिर आक्रोश में आकर तीनों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया और कार्रवाई शुरू की कार्रवाई के दौरान कहीं जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए हत्या करके टोंक अजमेर सवाई माधोपुर भाग गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार आरोपियों में सोनू महावर पुत्र कन्हैयालाल उम्र 19 वर्ष निवासी रायथल, बादल मेघवाल पुत्र रामस्वरूप मेघवाल उम्र 20 वर्ष निवासी रजत ग्रह गेट नंबर 6,लोकेश श्रृंगी ऊफृ बिट्टू पुत्र शिव प्रकाश श्रृंगी उम्र 21 वर्ष निवासी रजत ग्रह गेट नंबर 3 को गिरफ्तार किया है आईजी ने बूंदी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था
पुजारी हत्याकांड को लेकर कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने 7 जून को बूंदी पहुंच कर जायजा लिया था साथ ही घटनास्थल को बारीकी से देखा था और हर पहलुओं पर अधिकारियों को गहनता से जांच करने के निर्देश भी दिए थे कोतवाली में बैठक में अधिकारियों को हत्या के हर पहलू पर जांच करने व हत्यारों को जल्द पकड़ने के निर्देश भी दिए थे
पोस्टमार्टम मैं आए थे 20 गंभीर घाव
पोस्टमार्टम के दौरान पुजारी के शरीर में आए 20 गंभीर घाव को देखकर एक बार तो चिकित्सक भी चौंक गए थे शरीर पर आए गंभीर 20 घांव में से 9 वार पेट और सीने पर एक एक वार दोनों हाथों पर तीन वार गर्दन पर तीन वार पीठ पर दोनों जांघों पर एक दो वार ,इतने वार के कुल 20 गंभीर घाव देखने के बाद चिकित्सकों ने भी कहा था कि ऐसी दरिंदगी से हत्या करने वाला कोई कसाई कहा जा सकता है
यह रहे गठित एसआईटी टीम में शामिल
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के नेतृत्व एवं पुलिस उपाधीक्षक हेमंत नोगिया के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया था इसमें 6 थानों के थाना अधिकारी शामिल किए गए थे जिसमें सिटी कोतवाली के सहदेव मीणा, सदर थाने के अरविंद भारद्वाज, दबलाना थाने के रामेश्वर प्रसाद, इंदरगढ़ थाने के हरीश भारती , लाखेरी थाने के धर्माराम चौधरी, के.पाटन थाने के लोकेंद्र पालीवाल, डीएसपी के प्रभारी मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल टीकमचंद महेश कुमार, कांस्टेबल राकेश बैंसला को शामिल किया गया था