योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का आमजन को मिले त्वरित लाभ- श्री चांदना

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का आमजन को मिले त्वरित लाभ- श्री चांदना

  • राज्यमंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति ली समीक्षा बैठक
    बूंदी, 13 सितंबर। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने मंगलवार को जिला कलक्टेªट सभागार में अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों, पशुओं में लम्बी रोग, चम्बल पेयजल परियोजनाओं, निर्माणाधीन महाविद्यालयों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    बैठक में राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में संचालित महाविद्यालयांे के निर्माण कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जावे, ताकि समय पर विद्यार्थियों को इनका लाभ मिल सके। जिले के आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों का त्वरित लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिमाह मुख्यमंत्री की बजट घोषणा तथा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की नियमित बैठकें आयोजित की जावे।
    राज्यमंत्री ने हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में संचालित चम्बल पेयजल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देेश दिए कि एक माह में जाखोली लाईन में फोरेस्ट के मामले का समाधान सुनिश्चित किया जावे। उन्हांेने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर चम्बल परियोजना के तहत पहले पानी पहुंचता है, वहां टंकियों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूरा करवाया जावे।
    श्री चांदना ने जिले में लंपी रोग की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि गौवंश में लंपी संक्रमण होने पर ऐसे गौवंश के लिए अस्थाई जगह रखी जावे, ताकि वहां ऐसे गौवंश को आईसोलेट किया जा सके। इसके अलावा लंपी संक्रमण से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर आमजन का सहयोग लिया जावे। उन्हांेने निर्देश दिए कि जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का किसानों को पूरा मुआवजा मिले और कोई भी किसान इससे वंचित नहीं रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि मुआवजे के लिए की जाने वाली सभी प्रक्रिया प्राथमिकता के साथ जल्द पूरी की जावे।
    बैठक में जिला प्रमुख चन्द्रावती कवंर, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सलिंग) एयू खान, सभी उपखण्ड अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।