जनवरी में लक्ष्य से अधिक 607 मालगाड़ी डिब्बों का कोटा वर्कशॉप ने किया मरम्मत

-दस माह में कुल 5,649 वैगनों मरम्मत कर आउटटर्न


कोटा। मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया के नेतृत्व में वर्कशॉप के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर एवं जनवरी माह में क्रमशः 551, 581, 551, 551, 570, 572, 551, 550, 565 एवं 607 वैगनों का मरम्मत कर आउटटर्न दिया अर्थात इस वित्तीय वर्ष अबतक कुल 5,649 वैगनों का पीओएच किया गया। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्रति माह 550 वैगनों से कोटा वर्कशॉप ने जनवरी 2024 में 607 वैगनों का मरम्मत कर आउटटर्न किया जोकि इस सत्र में सर्वाधिक रिकार्ड है।
      
माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक वैगनों का पीओएच (पीरियोडिक ओवर हॉलिंग) आउटटर्न दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक लक्ष्य से अधिक वैगनों का अनुरक्षण करके अच्छा प्रदर्शन किया गया है।

 वैगनों का पीओएच (पिरियोडीक ओवर हॉलिंग) 04 से 06 वर्ष में एक बार किया जाता है:-

1.    वैगनों के नीचे ट्रॉली, बोगी के सभी पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सरंक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

2.     वैगन के बॉडी और ब्रेक गियर की भी मरम्मत की जाती है, जिससे परिचालन में सरंक्षा सुनिश्चित की जा सके।

3.    एयर ब्रेक सिस्टम के सभी पार्ट एवं वैगनों के दोनों ओर के सेंटर बफ़र की मरम्मत की जाती है जिससे सरंक्षा में बढ़ोत्तरी होता है।

4.     व्हील और एक्सल की मरम्मत एवं रखरखाव किया जाता है, जिससे सुरक्षा में इजाफा होता है।