भारत को जोडने का दिखावाकर देश की जनता को परेशान कर रहे राहुल गांधीः विधायक संदीप शर्मा
जनता का दुख: दर्द भूल कर राहुल गांधी के स्वागत सत्कार में लग रहा प्रशासनः विधायक संदीप शर्मा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 29 नवंबर ,कोटा दक्षिण के भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को महज छलावा बताकर आमजन को परेशान करने का कारण बताया है । शर्मा ने बताया कि आजादी के बाद 70 सालों तक कांग्रेस ने अपने कुशासन में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अराजकता को प्रोत्साहन दिया है। वही दुसरी तरफ पिछले कुछ वर्षो से भाजपा की केन्द्र सरकार ने नरेन्द मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रीपल तलाक समाप्ति, धारा 370 हटाना, अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण, अन्तरिक्ष एंव रक्षा तकनीकी विज्ञान में नवाचार किसान सम्मान निधी योजना, आयुष्मान भारत योजना के द्वारा भारत की जनता को पुनः खोया हुआ स्वाभिमान लौटाया है और आज भाजपा सरकार के प्रयासो से भारत पुनः विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के भोले भाले किसानो को सम्पूर्ण कर्ज माफी का झूठा सपना दिखाकर कांग्रेस सत्ता में आई परन्तु कर्ज माफी करना तो दुर उल्टा कांग्रेस ने बिजली की सबसिडी समाप्त कर, कृषि कनेक्शन को लम्बित कर, विभिन्न भर्ती परिक्षाओ में लापरवाही बरत कर किसानो, युवाओ, मध्य वर्ग परिवार की जनता को शोषणकारी नीतियों से दयनीय स्थिति में ला दिया है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सभी मंत्री और पूरा प्रशासन जनता का दुख: दूर करना छोड़ कर राहुल गांधी के स्वागत सत्कार में लगी हुई है जो सरकारी धन की बर्बादी और जनता को नाहक परेशान करने और अन्याय की पराकाष्ठा है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका मुह तोड जवाब देगी ।