रेलवे बोर्ड के संरक्षा अधिकारियों ने तुगलकाबाद शेड का किया निरीक्षण

कोटा। रेलवे बोर्ड कार्यकारी निदेशक(ईई/सेफ्टी) अशोक कुमार नाकरा एवं कार्यकारी निदेशक(एमई/सेफ्टी) उत्कर्ष ने दिनांक 19 जनवरी को विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद का निरीक्षण किया। विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद मे निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने लोको ब्रेकिंग सिस्टम, कवच सिस्टम एवं संरक्षा से संबंधित उपकरणों की वर्किंग देखी। इसके अतिरिक्त लोको की छत पर इंस्टाल किए जाने वाले हाई रीच पेन्टोग्राफ की वर्किंग एवं विशेषताओं की जानकारी ली। बोर्ड के अधिकारियों ने विद्युत लोको शेड द्वारा संरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर(टीआरएस/टीकेडी) वांछित खरे एवं शेड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।