Kota: रेल सुरक्षा बल कोटा ने बालश्रम तस्करों को पकड़ा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 31 जुलाई,2023। मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के मार्गदर्शन एवं मण्डल सुरक्षा आयुक्त कोटा के नेतृत्व में बाल तस्करी को रोकने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं बचपन बचाओ आंदोलन व चाईल्ड लाईन कोटा के सदस्यों की टीम नियमित सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम मे विगत शनिवार, 29 जुलाई को गाड़ी संख्या 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस में सवाई माधोपुर से कोटा के मध्य चैकिंग कार्यवाही के दौरान 03 नाबालिक बच्चों को पकड़ा जिनको बिहार निवासी अमित कुमार एवं भागीरथ कुमार नामक 02 व्यक्ति उनको बालश्रम कराने के लिए अहमदाबाद की फैक्ट्रियों में लेकर जा रहे है। जिन्होंने बाल तस्करी कर बालश्रम करवाने हेतु 2500 रू. एडवान्स देकर ले जाना स्वीकार किया।
 सभी को पकड़कर रेसुब कोटा पोस्ट लाया गया। मामला बाल तस्करी का पाये जाने पर मय तहरीर उक्त सभी को जीआरपी कोटा को सुपुर्द किया गया। जिस पर जीआरपी कोटा द्वारा उपरोक्त तीनों बच्चों को तस्करी कर ले जा रहे दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध क्रमॉंक 220/2023 अन्तर्गत धारा 374 आईपीसी व 79 बाल किशोर न्याय अधिनियम 2015 दिनांक 30.07.2023 दर्ज कर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामला जॉंच में लिया गया। मामले की जॉंच थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी जीआरपी कोटा द्वारा की जा रही है एवं उपरोक्त तीनों बच्चों को चाईल्ड लाईन कोटा को उचित संरक्षण हेतु सुपुर्द किया गया। 
बाल तस्कर को पकड़ने में रेसुब कोटा पोस्ट-उप निरीक्षक सुमित रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी, आरक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक मनोज कुमार पाल, सदस्य बचपन बचाओ-दिलशाद, सदस्य चाईल्ड लाईन कोटा- रेखा शाक्या की टीम ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।