अमर शहीदों को मौन रखकर रेलकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

कोटा। शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में पूरे कोटा रेल मंडल में मंडल कार्यालय सहित स्टेशनों पर, डिपो कार्यालयों आदि स्थानों पर रेल कर्मियों नें अपने-अपने कार्य स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस दिन उन सभी शहीदों को याद किया गया जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस कार्यक्रम में डीआरएम मनीष तिवारी, एडीआरएम मनोज कुमार जैन तथा आर आर के सिंह सहित सभी अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।