लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी और उमस से यूपी के लोगो को अब राहत मिलने बाली है। लखनऊ से लेकर सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी तक छिटपुट छींटे पड़ने की संभावना है। वैसे भी मौसम विभाग ने यूपी के 14 इलाकों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट दिया है. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के मुकाबले सितंबर में ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसे में सितंबर का समय प्रदेश के लोगों के लिए तीव्रता से राहत लेकर आ सकता है।
यूपी में 20 दिन देरी से आया मानसून अब सितंबर में तेज बारिश कर सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल बारिश शुरू होने के बाद से अब तक 44 फीसदी बारिश कम हुई है। मानसून को देखते हुए अनुमान लगाया गया था कि इस बार बारिश 600 मिमी से अधिक होगी, फिर भी अगस्त तक बारिश का यह आंकड़ा 350 मिमी को भी पार नहीं कर सका। केवल 343.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार जून में 23.2 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई में यह 210 मिमी और अगस्त में 110 मिमी तक गिर गई। सितंबर में, पूरे यूपी में वर्षा सामान्य से 110% अधिक होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट दिया है उनमें लखनऊ, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली शामिल हैं.
बेमौसम बारिश का सामना कर रहे मेरठ में शनिवार को तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। मेरठ में शनिवार को सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 122 वर्षों में दूसरा सबसे उल्लेखनीय तापमान है। इससे पहले 122 वर्षों में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड 29 सितंबर 1968 को दर्ज किया गया था। इस दिन मेरठ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। यही हालात रहे तो अगले कुछ हफ्तों में सितंबर जून जैसी भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान देख सकता है। बारिश नहीं होने पर सितंबर में भीषण गर्मी का असर फसल पर पड़ने की आशंका है।