राजस्थान जिला प्रमुख ने की बडगांव, नागदा में जन सुनवाई मौके पर कई समस्याओं का किया निराकरण

राजस्थान जिला प्रमुख ने की बडगांव, नागदा में जन सुनवाई
मौके पर कई समस्याओं का किया निराकरण

संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां

बारां, 08 अगस्त। ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा रविवार को पंचायत समिति अन्ता की ग्राम पंचायत बडगांव एवं नागदा में जन सुनवाई कर आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार ’’ कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत बडगांव एवं नागदा पहुंची जहां पर उनका जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीफल, शाॅल भेंटकर, पुष्पहार से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित जिला प्रमुख आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की कई जन समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण करवाया जा रहा है जिसके कारण उन्हंें अपनी छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय आने से निजात मिली है, इससे उनके समय और धन दोनों की बचत हो रही है। उन्होनें कहा कि जनता ने जिस ध्येय के साथ मुझे जनप्रतिनिधि बनाया है उसी के प्रतिफल स्वरूप मैं आमजन तक इस कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचने का प्रयास कर रही हूं और मेरा ध्येय यही है कि जो गांव का व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय नही पहुंच सकता, पंक्ति के उस आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मैं स्वयं पहुंचूंगी। जिला प्रमुख श्रीमती भाया द्वारा शिविर स्थल से ही कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आमजन से संबंधित कई समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की।

जिला परिषद सदस्य एवं बारां डेयरी अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरीत की गई। शिविर स्थल पर अनेकों समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे।
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद शर्मा, सरपंच बड़गांव हरिओम बंजारा, पंचायत समिति सदस्य मुकुट सुमन, पूर्व डायरेक्टर स्नेहलता खण्ड़ेलवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष सोहनलाल सुमन, पाटोन्दा सरपंच नरेन्द्र नन्दवाना, सरपंच नागदा अल्का कंवर, वरिष्ठ नेता राजेन्द्रसिंह नागदा, जिला परिषद सदस्य इन्द्रिरा सुमन, सोहनलाल सुमन, ओम सुमन, गजेन्द्र सुमन, रविन्द्र सुमन, कौशल बैरवा सहित ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।