Rajasthan Politics : राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच सियासी बवाल पर भूपेंद्र यादव का बड़ा बयान, सचिन पायलट को लेकर कही ये बात

Jaipur: राजस्थान कांग्रेस से चल रही लड़ाई पर राहुल गांधी की कोशिशों के बावजूद सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी जंग जारी है. इस बीच कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव (Bhupendra yadav) ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सचिन पायलट को हम क्यों बीजेपी में लाएंगे? भाजपा नेता का यह बयान एएनआई के एक सवाल के जवाब में आया है।

दरअसल, एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से जब पूछा गया कि क्या वह सचिन पायलट को बीजेपी में लाएंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि हम सचिन पायलट को अपनी पार्टी में क्यों लाएं. वो अपनी पार्टी में थे, हम अपनी पार्टी में। उसके बाद जब भूपेंद्र यादव से पूछा गया कि लंबे समय से पायलट के भाजपा में शामिल होने की बात चल रही थी. इस पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी पूरी तरह से मजबूत स्थि​ति में है. राजस्थान में कांग्रेस के नेता पिछले पांच साल से रूमाल झपट्टे का खेल खेल रहे हैं.
 
एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दोनों जिस तरह से आपस में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह गलत है. बहरहाल, यह उनका अपना मामला है। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना है, लेकिन सीएम अशोक गहलाते को सचिन पायलट के के गद्दार शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, श्रम और अन्य सभी क्षेत्रों में वापसी हुई है. हमने राजस्थान को जहां छोड़ा था, आज वह वापस आ गया है, तो साफ है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम आने के बाद से गहलोत-पायलट में राजनीतिक स्तर पर छत्तीस का आंकड़ा है.