Rajasthan पुलिस फिर से शर्मसार, युवती ​का तीन साल तक किया दुष्कर्म

जयपुर। राजस्थान में पुलिस को शर्मसार करने का एक और मामला सामने आया है। यह मामला नौगर जिले का है। जब रक्षा करने वाले ही भक्षक बन जाये तो इससे भयभाह और क्या हो सकता है। राजस्थान पुलिस को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आयी है। राजस्थान के नागौर जिले में एक पुलिस कर्मचारी पर एक यूवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

यह मामला तीन साल पहले का है। यूवती ने बताया कि लगभग तीन साल पहले किसी नागौर के खुनखुना थाने में शिकायत दर्ज करवाने के मामले में वह पुलिस स्टेशन आयी थी। तब पुलिस अधिकारी ने जांच की कहकर उससे मोबाइल नंबर ले लिया। नंबर लेने के बाद पुलिस अधिकारी रोज फोन करने लगा। फोन पर उसने केस के सिलसिले में मिलने की बात कही और वह उसे डिडवाना में एक होटल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद पुलिस अधिकारी युवती को फोन करके ब्लैकमेल करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल के जरिए वह यूवती से तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब पुलिस अधिकारी का कोटा रेंज में तबादला कर दिया तो यूवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू करने के लिए कहा है। निश्चित रूप से ऐसे अपराधियों के को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए ताकि लोगों का कानून पर भरोसा बना रहे।