राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) परीक्षा 23 व 24 जुलाई को
- नियंत्रण कक्ष स्थापित
बून्दी, 20 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 23 व 24 जुलाई को चार पारियों में जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) व द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल-द्वितीय (कक्षा 6 से 8) एवं 24 जुलाई को तृतीय पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-द्वितीय (कक्षा 6 से 8) व चतुर्थ पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल-द्वितीय (कक्षा 6 से 8) निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला कलक्टेªट कार्यालय के कमरा नम्बर 34 में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। स्थापित किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 21 जुलाई से सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक (प्रथम पारी) एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक (द्वितीय पारी) में परीक्षा सामग्री रीट कार्यालय अजमेर पहुंचने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0747-2940097 रहेगा।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावटीकलां व्याख्याता नवनीत जैन होंगे।
25 केन्द्रों पर चार पारियों में आयोजित होगी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 जिला मुख्यालय पर 23 एवं 24 जलुाई को चार पारियों में प्रति दिवस प्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तथा 03ः00 से 05ः30 बजे आयोजित होगी। यह परीक्षा जिला मुख्यालय पर 25 केन्द्रों पर आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं रीट परीक्षा के नोडल अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि रीट के निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा समय से एक घण्टा पूर्व तक प्रवेश की अनुमति दी जावेगी अर्थात् प्रातः पारी में 09 बजे बाद एवं दोपहर पारी में 02 बजे बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना निषेध रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहन कर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हेण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ नहीं ला सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थीं अपने साथ प्रवेश पत्र, काला/नीला बॉल पेन, मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड) एवं इसकी स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ में आवश्यक रूप से लायेंगे। उन्हांेने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष कमरा नं. 34 कलक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी श्री नवनीत जैन व्याख्याता रा0उ0मा0वि0 जावटीकला मो0न0 9799013158 एवं श्री कौशल जैन, व्याख्याता, रा0उ0मा0वि0, दबलाना मो0न0 9887861720 है। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष न0 0747-2940097 है। नियंत्रण कक्ष दिनांक 21.07.2022 से 24.07.2022 तक प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक तथा
25.07.2022 को परीक्षा सामग्री रीट कार्यालय, अजमेर पहुंचने तक कार्य करेगा।
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान