राजस्थान VDO मुख्य परीक्षा का सिलेबस और स्कीम जारी, 3 घंटे में करने होंगे 160 सवाल, यहां देखे पूरा विवरण

जयपुर। अधीनस्थ बोर्ड ने ग्रामीण विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा का सिलेबस और स्कीम जारी कर दी गई है। अभ्यर्थीयों के लिए मुख्य में परीक्षा में 3 घंटे के समय दिया जायेगा जिसमें 160 प्रश्न हल करने होंगे। पश्न पत्र 200 नंबर का होगा। प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए एक तिहाई नंबर काटा जायेगा।

सिलेबस
अधीनस्थ बोर्ड द्वारा जारी किये गये सिलेबस के अनुसार मुख्य परीक्षा में कुल 6 विषयों से प्रश्न पूछे जोयेंगे जिसमें सामान्य हिन्दी, अंग्रजी का भाषा ज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधान, राजस्थान के संदर्भ में कृषि एंव आर्थिक संसाधन तथा इतिहास और संस्कृति शामिल हैं।

अंकभार
सामान्य हिन्दी से 30 नंबर और सामान्य अंग्रेजी से 20 नंबर के प्रश्न पूछे जायेंगे। गणित से 40 नंबर और सामान्य ज्ञान से 20 नंबर के सवाल पूछे जायेंगे। भूगोल और प्राकृतिक संसाधान से 30 नंबर और राजस्थान के संदर्भ में कृषि एंव आर्थिक संसाधन से 30 नंबर के सवाल पूछे जायेंगे। इतिहास और संस्कृति से 30 नंबर के सवाल पूछे जायेंगे।

1.75 लाख अभ्यर्थी देंगे मुख्य परीक्षा
5,396 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा में 1.75 लाख अभ्यर्थीयों को पास किया है। मुख्य परीक्षा 9 जुलाई को होना प्रस्तावित है।

14 लाख से अभ्यर्थीयों ने किया था आवेदन
ग्रामीण विकास अधिकारी परीक्षा के लिए 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थीयों ने आवेदन किया था, जिसकी प्रारंभिक परीक्षा राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड ने पिछले साल 27 और 28 दिसंबर को आयेजित करवाई गई थी। 21 को VDO भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। प्री-परीक्षा के दौरान पहली बार नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई थी।

1500 पद बढाये
शुरूआती नोटिफिकेशन में वीडीओ भर्ती परीक्षा में 3,896 पदों पर भर्ती की जानी थी। बाद में सरकार ने 1500 पद और बढ़ा दिये थे। पद बढाने के बाद कुल 5396 पदों के लिए प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें नॉन टीएसपी के 4,557 पद और 839 टीएसपी के पद शामिल हैं।