Sriganganagar: राजस्थान के गंगानगर से एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। यह पूरा मामला गंगानगर शहर में बनी पानी की टंकी का है। जहां एक महिला बच्चों को लेकर टंकी पर चढ़ गई। जब उसने अपने पति के बारे में कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया, तो भीड़ उमड़ पड़ी। उधर पति और ससुर हाथ जोड़कर उसे समझाते रहे और नीचे आने को कहते रहे। बाद में पुलिस और समाज के और लोग वहां पहुंचे और पति ससुर के दिए बयानों के बाद बहू को जैसे तैसे नीचे उतारा ।
दरअसल, पूरा घटनाक्रम गंगानगर शहर के रावला मंडी कस्बे में स्थित वार्ड नंबर 7 के पास बनी हुई पानी की टंकी का है। इस महिला की नौटंकी करीब 2-3 घंटे तक चली। उसके बाद जब महिला और दोनों बच्चे स-कुशल नीचे आ गए तो पुलिस ने राहत की सांस ली. दरअसल, पास ही रहने वाली सुनीता ने अपने पति से राशन लाने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उसके पति नरेश ने न तो पैसे दिए और न ही राशन लाया. इसको लेकर घर में कोहराम मच गया। हंगामे के बाद नरेश ने घर छोड़ दिया और उसके बाद सुनीता ने एक बड़ा कदम उठाया. सुनीता और उसके दो बच्चे घर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ने लगे। उसके बाद जब वे पानी की टंकी पर ऊपर चढ़ गई तो नीचे लोगों की भीड़ लग गई। लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। लेकिन उसने लोगों को धमकाया कि अगर कोई ऊपर चढ़ा तो वह बच्चों समेत नीचे गिर जाएगी। बाद में पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेश और उसके पिता को भी बुलाया गया। नरेश हाथ जोड़कर कह रहा था कि अब से हर महीने वह किराया देगा और अपनी पत्नी की हर बात मानेगा, लेकिन इसके बावजूद पत्नी नीचे आने को तैयार नहीं थी। बाद में तहसीलदार वहां पहुंचे उन्होंने नरेश की गारंटी ली और कहा कि अगर नरेश पैसा नहीं देगा तो तहसीलदार अपनी तनखा में से पैसा देंगे। इन सब बातों के बाद पूरा आश्वासन मिलने पर करीब 2 घंटे के बाद में नीचे उतरी, जब तहसीलदार पुलिस व ग्रामीणों ने चैन की सांस ली. तहसीलदार और पुलिस ने नरेश को अपनी पत्नी को घर चलाने के लिए पैसे देने के लिए कहा अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।