संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा
फालना
राजपुरोहित विकास संघ फालना की कार्यकारीणी के त्रैवार्षिक चुनाव 19 जून रविवार प्रातः10 बजे संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह आकदड़ा की अध्यक्षता में राजपुरोहित छात्रावास में सम्पन्न होगें राजपुरोहित विकास संघ प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि प्रातः 10 बजे साधारण सभा प्रारम्भ होगी प्रातः 11 से 12 बजे साधारण सभा मैं शैक्षिक उत्थान पर विकास संघ सचिव आइदानसिंह फालना गांव के सानिघ्य में चर्चा दोपहर 12 से 1 बजे साधारण सभा में कोषाध्यक्ष श्रवणसिंह बारवा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करना एवं आय व्यय का अनुमोदन इस दौरान चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रम प्रातः 10 से 11.30 अध्यक्ष एवं क्षैत्रिय प्रतिनिधियों के नामांकन दाखिल किये जायेगें प्रातः 11.30 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 12 से 1 बजे तक नाम वापसी दोपहर 1 से 2 तक क्षैत्रिय प्रतिनिधियो का चयन चुनाव दोपहर 1.30 से 3.30 तक आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 3.30 से 4 तक मतगणना शाम 4 से 5 अध्यक्ष सहित क्षैत्रिय प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न कराना राजपुरोहित विकास संघ के चुनाव में अध्यक्ष एवं क्षैत्रिय प्रतिनिधियों का चयन बाली,सुमेरपुर,देसुरी,रानी क्षैत्र के गांवो से कुल 63 सदस्य चुने जायेगें वही राजपुरोहित छात्रावास की नींव से लेकर वर्तमान तक की प्रगति को लेकर राजपुरोहित विकास संघ दिग्दर्शिका 2022 का विमोचन संघ अध्यक्ष सुमेरसिह आकदडा के सानिध्य में सम्पन्न होगा पुस्तक के संकलनकर्त्ता प्रधान सम्पादक व्याख्याता पुनमसिह पराखिया सह सम्पादक मूलसिह श्री सेला उप सम्पादक हरिसिंह खुडाला ने राजपुरोहित छात्रावास की प्रगृति रिपोर्ट को गागर में सागर भरने का उत्कृष्ट कार्य किया हैं यह पुस्तक प्रत्येक गांव के लिए उपयोगी सार्थक सिद्ध होगी।