मानव सेवा समिति के राकेश योगी ने 31वी बार रक्तदान कर बचाया गर्भवती महिला का जीवन।

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि जनाना वार्ड बूंदी में भर्ती गर्भवती महिला को बी पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत थी। बूंदी ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव ब्लड समाप्त होने की वजह से महिला के परिजन सुबह से ही परेशान हो रहे थे। परिजनों ने राजेश खोईवाल के फोन कर मदद करने को कहा तो राजेश खोईवाल ने मानव सेवा समिति के रेगुलर ब्लड डोनर राकेश योगी को फोन कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया तो राकेश योगी अपना जरूरी काम छोड़कर बारिश में भीगते हुए रक्तदान करने पहुंचे और 31 वीं बार रक्तदान कर महिला का जीवन बचाया। रक्तदान कर राकेश योगी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और मुझे खुशी है कि आज गणपति विसर्जन करने के बाद मुझे रक्तदान कर किसी अनजान महिला का जीवन बचाने का सौभाग्य मिला है। यहां आकर मुझे पता लगा कि बूंदी ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो रही है में बूंदी के युवाओं से अपील करता हूं कि बूंदी ब्लड बैंक पहुंचकर अधिक से अधिक रक्तदान करे जिससे कि मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध करवा कर मरीजों का जीवन बचाया जा सके। इस दौरान शिव शर्मा एडवोकेट मुकेश वर्मा चौथमल शर्मा व ब्लड बैंक कर्मचारी मोजीराम व हबीब भाई का सहयोग रहा