आजादी अमृत महोत्सव के चलते निकाली गई रैली ।

बूंदी ( शिवकुमार शर्मा )
नेहरू युवा केंद्र बूंदी कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हर जिले में चलाए जा रहे हैं , अमृत महोत्सव के चलते 75 वे आजादी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेविका सीमा सेन, अंकिता ,मंडल सदस्यों ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर रविवार को देवरिया गांव में नारे व बैनर के साथ रैली निकाली। इस दौरान एनवाईसीसी सीमा सेन ने वहां के नेहरू युवा मंडल के सदस्यों से बातचीत करके तथा मंडल के अध्यक्ष छोटू लाल मीणा से मंडल को सक्रिय करने को कहा तथा साथ ही नए नेहरू युवा महिला मंडल का गठन एन वाई वी सीमा सैन ने किया ।