दिव्यांग बालको के साथ रमत 5.0 का आयोजन
राजसमंद । नवाचार के लिए सतत प्रयासरत एवं 22 वी विश फॉर सोसाइटी द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ “रमत 5.0 : आओ रमवा चाला” का आयोजन किया गया| यह आयोजन समग्र शिक्षा विभागके साथ सयुंक्त तत्त्वाधान में केलावाली स्कूल राजनगर में किया गया | संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश तैलंग के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विलुप्त होते पारम्परिक खेलों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया | रमत 5.0 में सभी दिव्यन्गता श्रेणी के 109 बालक बालिकाओ तथा उनके अभिभावकों ने भाग लिया |संस्था सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. विनीता पालीवाल के नेतृत्व में समग्र शिक्षा से जुड़े प्रभारी अध्यापकों के सानिध्य में “रमत 5.0 आओ रमवा चाला” का सफल आयोजन किया गया l संस्थान उपाध्यक्ष उमा जोशी द्वारा बच्चों को खेल भावना के साथ जीवन कौशल की ट्रेनिंग हेतू जंगल में आग लगी , कंचे, जलेबी रेस, रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
इस अवसर पर विधायिका दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों को संबल एवं सकारात्मकता प्रधान करने हेतू आभार व्यक्त किया साथ ही आवाहन किया की सभी अभिभावक विशिष्ट बालको के लिए थोडा अधिक प्रयास कर उने समाज की मुख्यधारा से जोड़े| इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओ को स्वर्ण एवं रजत पदक देकर समान्नित किया गया | समग्र शिक्षा संधर्भ व्यक्ति कमलेश उपाध्याय एवं सुनीता शर्मा द्वारा साइन लैंग्वेज की प्रतियोगिता कराइ गयी| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू बाला शर्मा, तुल्वीर कुमार, अलोक कुमार , दिव्यांशी राज राठौर, अनिल चौधरी, रमेश कुमार, पवन कुमार जांगिड ने विशिष्ठ सहयोग प्रदान किय|