सतरंगी सप्ताह के दौरान रंगोली व महिला मार्च का किया आयोजन

कोटा 21 नवंबर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सतरंगी सप्ताह के दौरान मंगलवार को रंगोली एवं महिला मार्च के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एकल नारी शक्ति संगठन कार्यालय सिविल लाइंस में रखा गया तथा महिलाओं ने यूआईटी ऑडिटोरियम के सामने रंगोली बनाकर महिलाओं द्वारा महिला मार्च निकाला।


जिला स्वीप नोडल अधिकारी ममता तिवाड़ी ने महिला मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मार्च रवाना होकर एसबीआई बैंक से कलेक्ट्री चौराहा होते हुए सिविल लाइंस कॉलोनी में होते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंची। कलेक्ट्री चौराहे पर मार्च के दौरान महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। सभी महिलाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया एवं सभी को मतदान के लिए अपील की गई।