उदयपुरवाटी इंदरपुरा रिसोर्ट में मनाई राव शेखा जयंती

उदयपुरवाटी इंदरपुरा रिसोर्ट में मनाई राव शेखा जयंती

होनहार बालिकाओं व राजपूत समाज के वृद्धजनों का हुआ सम्मान

बेटियां पढ़ लिख कर करती है दो परिवारों का नाम रोशन …………..प्रेम सिंह बाजोर

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे के पास भेरू घाट के नजदीक इंद्रपुरा रिसोर्ट में बुधवार को राव शेखा जयंती मनाई गई ,l राव शेखा जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि नीमकाथाना के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर एवं समाजसेवी विजेंद्र सिंह शेखावत इंद्रपुरा ने राव शेखाजी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीमकाथाना के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर थे l जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकर हरनाथ सिंह शेखावत अध्यक्ष पैंतालिसा राजपूत समाज ने की l जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह शेखावत, , ब्रिगेडियर प्रताप सिंह इंद्रपुरा, श्रीमती जोर कवर पूर्व प्रधान , लोकेश सिंह शेखावत थे l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाजोर ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा की बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाना चाहिए क्योंकि बेटियां पढ़ लिखकर दो परिवारों का नाम रोशन करती है l कार्यक्रम के दौरान ही मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजोर एवं विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने होनहार बालिकाओं व राजपूत समाज के वृद्धजनों का सम्मान भी किया l कार्यक्रम में 45 गांवो के राजपूत सरदारों ने भाग लिया l कार्यक्रम में राजपूत समाज की महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद रही l कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य जयदेव सैनी ने किया l