बूंदी पुलिस की त्वरित कार्यवाही अश्लील हरकत का आरोपी वार्डन गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

अश्लील हरकत का आरोपी वार्डन गिरफ्तार

बूंदी 14 सितंबर ,जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने नाबालिक बालकों के साथ हुई ज्यादती के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के निर्देशन व वृताधिकारी वृत बून्दी हेमन्त कुमार नोगिया के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सदर बून्दी अरविन्द भारद्वाज पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी श्री गुरूकृपा हॉस्टल के संचालक प्रवीण कुमार सक्सेना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्ती की है ।

घटना विवरण - 13 सितंबर 2022 को पुलिस थाना सदर बून्दी पर बाल कल्याण समिति बूंदी से रिपोर्ट इस आशय की प्राप्त हुई कि एक हॉस्टल माटूंदा रोङ बून्दी के वार्डन प्रवीण सक्सेना ने बालकों पर यौन हिंसा कारित की है । बालकों को शारीरिक, मानसिक और लैंगिक रुप से प्रताडित किया गया है । रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

पुलिस के विशेष प्रयास- थानाधिकारी थाना सदर अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक हॉस्टल के संचालक आरोपी प्रवीण कुमार सक्सेना पुत्र सुरेश कुमार सक्सेना, जाति कायस्थ, आयु 43 वर्ष, निवासी रजत गृह गेट नं. 01 के सामने इन्द्रा कोलोनी, पुलिस थाना सदर, जिला बून्दी की तलाश कर गिरफ्तार किया गया ।