उदयपुरवाटी / धमोरा
(सुमेर सिंह राव)
हर वर्ष की भांति इस बार भी गोगामेडी धाम धमोरा में रविवार रात्रि को भजनों की बहार बही जिसमें भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा राजस्थान से दिनेश जाखड़ ने बताया कि राजस्थान के प्रसिद्ध गायकार गजेंद्र अजमेरा, हेमंत लांबा, ट्विंकल वैष्णव व निशा जेशवाल एड पार्टी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । जिसमे गुगाजी का ब्याव..., इंद्राणी थारी भरी मटकियां..., तेजा धोल्यो जाट..., ठरको जाट को... आदि अनेक भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य कर भजनों का आनंद लिया। इस तरह दिन में जोरदार प्रदर्शन के साथ कलश यात्रा (झांकी के साथ) निकाली। सोमवार को मंदिर प्रांगण में भंडारे व मेले का आयोजन हुआ। जहां मेले में बच्चों खिलौने,घरेलू सामान, चाट,आइस्क्रीम, जूस व इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें लगी। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने जमकर खरीदारी की। और बच्चो ने चाट व आइस्क्रीम का जमकर आनंद लिया।
मंदिर के बारे में दिनेश जाखड़ ने बताया कि गोगामेडी मंदिर सैकडो वर्षो पुराना है। परंतु इनका वर्तमान अस्तित्व पिछले 6 वर्षो में अधिक हुआ है। इस मंदिर के प्रति गोगामेडी समिति के सदस्यों ने आगे बढ़कर मंदिर जीर्णोद्वार करवाने के लिए गांव के लोगों को प्रेरित किया। जिससे आज मंदिर का अस्तित्व अलग ही हो गया है। मंदिर पर अब बहुत ही बड़ा बगीचा भी लगाया गया है। जिसमे सैकड़ों फलदार व छायादार पेड़ है। और मंदिर प्रांगण में गोगाजी के साथ गुरु गोरखनाथ जी तथा शिव परिवार के मंदिर भी स्थापित है। अब वर्तमान में मंदिर एक रमणीय स्थल बन रहा है। जहां गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सुबह - शाम मंदिर में दर्शन व घूमने के लिए आते हैं।
पुरुस्कार वितरण कर किया विजेताओं का सम्मान
गोगामेडी मंदिर पर सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों श्रद्धालुओ ने मंदिर में धोक लगाकर पूजा अर्चना की व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सायंकाल को प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमे विजेताओं को बराला ज्वैलर्स गुढ़ा गौड़जी द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। तथा भामासाहो को गोगामेडी समिति, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी भोड़की, कमल प्रिंट्स गुढ़ा गौड़जी द्वारा सम्मानित किया गया।
अनेक प्रकार की प्रतियोगिताये जिसमें बालिका दौङ में प्रथम गंगा कुमारी गोलवा से, द्वितीय भाग्यश्री, और तृतीय मधु जाखड़ धमोरा से। पुरुष दौड़ में प्रथम डालचंद मीणा भोड़की, द्वितीय सुनील मीना भोड़की, तृतीय मनोज जाखड़ धमोरा। ऊंट दौड़ में प्रथम महेंद्र मालसर, द्वितीय हनुमान डीडवाना, तृतीय श्रीराम मीणा। घोड़ी दौड़ में प्रथम स्थान पर दौलत सिंह,द्वितीय गणेश,तृतीय नरेश रघुनाथपुरा। ऊंट नृत्य में प्रथम रोहतास कुलहरी, द्वितीय प्यारेलाल ओलखा व तृतीय श्रीराम मीणा, मुबारिक बेसवा। घोड़ी नृत्य में प्रथम स्थान पर मुकेश बिलवा , द्वितीय मांगीलाल पचार, तृतीय धर्मेंद्र छावसरी व महावीर फतेपुर। रस्सा कस्सी में रघुनाथपुरा और धमोरा। कुश्ती में अशोक कोटपुतली,निकू पाटन, जोगेंद्र पाटन, गणेश साहपुरा, विकास छावसरी। आदि वेजेताओ को सम्मानित किया गया।