रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, इस दिग्गज खिलाडी का 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

जयपुर। मोहाली स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 175 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर इतिहास रच दिया। जडेजा ने इस पारी की बदौलत इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

कपिल देव का 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
आलरांडर रविंद्र जडेजा ने आज टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी हुए किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भारत के महान आलरांडर कपिल देव ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों की पारी खेली थी। 35 साल बाद जडेजा ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दिसंबर 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे।

ऐेसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज
जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 150 से अधिक का स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गये हैं। इससे पहले रविंद्र जडेजा के अलावा कपिल देव और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत यह कारनामा कर चुके हैं। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2019 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 159 रन बनाए थे। बता दें कि नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए महान एमएस धोनी का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 144 है। उन्होंने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह स्कोर बनाया था।

भारत ने 574 रनों पर पारी घोषित की
जडेजा 175 और ऋषभ पंत 95 रनों की बदौलत भारत में अपनी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की। जडेजा ने अपनी पारी में तीन छक्के और 17 चौके लगाए, जिसमें उन्होंने 76.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए।