जयपुर। bcci ने इस सप्ताह की शुरुआत में टी 20 विश्व कप टीम की घोषणा की थी। चोट के कारण रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे और फिर उनकी सर्जरी हुई थी। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा है कि जडेजा का उपलब्ध नहीं होना टीम इंडिया के लिए 'बड़ा नुकसान' होगा।
जयवर्धने ने कहा की यह भारत के लिए एक चुनौती है। क्योंकि रविद्र जडेजा भारत ने नंबर 5 की भूमिका में उसे अच्छी तरह से निभा रहे थे। और इस समय जडेजा शानदर फाॅर्म में भी थे। उन्होनें कहा कि रवींन्द्र जडेजा और हार्दिक पांड्या भारत के लिए नंबर पांच और छः पर शानदार विकल्प थे। .
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि यह भारत के लिए उनके लिए कठिन है और संभवत बाएं हाथ के बल्लेबाज का न होना चिंता का विषय है। उन्होंने डीके ;दिनेश कार्तिक को बाहर करने और ऋषभ ;पंत को उस भूमिका में लाने के लिए स्विच किया है जो 5 या 4 पर बल्लेबाजी करते हैं। विश्व कप में जाने के लिए उन्हें कुछ चीजों से समझौता करना होगा। लेकिन जडेजा का रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता। भारत के लिए एक बड़ा नुकसान होगा ।
वहीं, महेला ने विराट कोहली के लिए कहा कि भारत के लिए एक सकारात्मक विराट कोहली की फॉर्म है। दाएं हाथ का बल्लेबाज एशिया कप में असाधारण प्रदर्शन किया जहां उसने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला टी20 शतक बनाया। नवंबर 2019 के बाद कोहली का यह पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था।