बून्दी, 11 मई। 01 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक भारत का ेजी-20 की अध्यक्षता का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। जी-20 के तत्वाधान में भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर द्वारा राजस्थान राज्य के सभी जिलों में सरकारी स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन दिनांक 05 से 13 मई 2023 के दौरान किया जा रहा है। इस प्रश्नोत्तरी के आयोजन का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं में वित्तीय शिक्षा के बारे में जागरूकता सृजित करना है। प्रश्नोत्तरी की शुरुआत ब्लॉक स्तर पर होगी, उसके बाद जिला स्तर, राज्य स्तर और ज़ोनल स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा, अंत में राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रश्नोत्तरी का समापन होगा।
उपमहाप्रबन्धक विकास अग्रवाल ने बताया कि बूंदी जिले में आज ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी मे किया गया । इस प्रश्नोत्तरी में जिले के सभी ब्लॉकों के इच्छुक सरकारी स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी।
प्रश्नोत्तरी में अग्रणी जिला अधिकारी गौरव गुप्ता, ,भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर एवं आरबीआई के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रमुख , बैंक ऑफ बड़ौदा , कोटा मुकेश आनंद मेहरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, , सहायक निदेशक, शिक्षा विभाग धनराज मीणा , एडीईओ, शिक्षा विभाग सी पी राठौड़ , ,अग्रणी जिला प्रबन्धक घनश्याम मीणा एवं अग्रणी बैंक कार्यालय के प्रतिनिधि राजकुमार , जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड ,आर-सेटी निदेशक, नरेंद्र कुमार सेन, जिले के वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता (एफएलसी) एवं वित्तीय साक्षरता केन्द्रों (सीएफएलस) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। प्रत्येक ब्लॉक के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र एवं सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र दिए गए। प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
बूंदी जिले की ब्लॉक स्तर पर प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय टीम को 5000 ,4000, एवं 3000 रूपए का ईनाम वितरित किए गए । ब्लॉक स्तर पर आई प्रथम टीमों की आगामी माह जून एवं जुलाई मे जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता कराई जाएगी।