जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने चीन में रियलमी जीटी नियो 2टी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Realme GT Neo 2T में मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC प्रोसेसर दिया गया है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme GT Neo 2T की कीमत
Realme GT Neo 2T की कीमत 8GB RAM + 128GB के लिए CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) और 8GB RAM + 256GB के लिए CNY 2,099 (लगभग 24,500 रुपये) है। इसके अतिरिक्त, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज CNY 2,399 (लगभग 28,100 रुपये) में उपलब्ध है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जायेगा इस बात की जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है।
Realme GT Neo 2T के फीचर्स
Realme GT Neo 2T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन Android 11-आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें MediaTek डाइमेंशन 1200 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 256GB स्टोरेज दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जिसमें 64MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो स्नैपर शामिल है। यह 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी पैक करता है।