कोटा। पश्चिम मध्य रेल के डकनिया तलाव स्टेशन के पुनर्विकास ने गति पकड़ ली हैं। स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही हैं। डकनिया स्टेशन के पुनर्विकास का काम नवम्बर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन:- डकनिया रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डकनिया स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 111.18 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
डकनिया स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अबतक पूरा किया कार्य:-
1. सर्वेक्षण और मिट्टी की खोज खोज पूर्ण।
2. साइट कार्यालय का काम पूरा ।
3. प्राधिकरण अभियंता कार्यालय का कार्य प्रारंभ।
4. गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला चालू की गई।
5. कार्य स्थल पर सुरक्षा बाड़ लगाने का काम पूरा हो गया।
6. सामग्री स्टैकिंग यार्ड और श्रमिक आवास का काम पूरा हो गया।
7. रिले रूम के लिए पुराने शेड का काम पूरा।
डकनिया स्टेशन का वर्तमान कार्य प्रगति की स्थिति –
1. रिले और पैनल रूम- स्लैब स्तर तक पूर्ण एवं ब्लॉक कार्य एवं अन्य शेष कार्य प्रगति पर है।
2. फ्रंट स्टेशन बिल्डिंग- प्लिंथ बीम स्तर तक पूरा, प्लिंथ बीम के ऊपर कॉलम का काम मेजेनाइन स्तर तक पूरा एवं मेज़ानाइन स्तर का फॉर्मवर्क प्रगति पर है।
3. रियर स्टेशन बिल्डिंग- प्लिंथ बीम स्तर तक पूरा, प्लिंथ बीम के ऊपर कॉलम का काम मेजेनाइन स्तर तक पूरा एवं मेज़ानाइन स्तर का फॉर्मवर्क प्रगति पर है।
4. बिजली उपकेंद्र- स्लैब स्तर तक पूरा एवं शेष कार्य प्रगति पर है।
5. पार्सल कार्यालय- फ़ुटिंग और कॉलम कास्टिंग का कार्य प्रगति पर है।
6. प्लेटफार्म कोपिंग दीवार -प्रीफैब प्लेटफार्म कोपिंग दीवार की ढलाई का कार्य प्रगति पर है।
7. प्लेटफार्म संख्या 1 ए पर मिट्टी का कार्य- कार्य प्रगति पर है।
डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करते समय स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।