जयपुर। शाओमी जल्द ही अपनी Redmi Note 10 सीरीज के उत्तराधिकारी रेडमी नोट 11 को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में रेडमी नोट 11, रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो+ शामिल होंगे। इस सीरीज की कीमत, स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फिलहाल यह सीरीज चीन में लॉन्च की जायेगी जहां इसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) से शुरू हो सकती है। सभी में 5000 एमएएच बैटरी हो सकती है।
Redmi Note के लीक्ड फीचर्स
Redmi Note 11 सीरीज के बेस मॉडल को 6.5-इंच FHD + LCD के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जायेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन एक डुअल-कैमरा सेटअप पेश कर सकता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होने की बात कही गई है। वहीं 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक कर सकता है।
Redmi Note 11 Pro की बात करें तो इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC, एक ट्रिपल कैमरा सेटअप जिसमें 108-मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 प्राइमरी सेंसर होगा।
Redmi Note 11 Pro+ में 120Hz फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 AI SoC, 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी सैमसंग HM2 सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8-मेगापिक्सल का सोनी होने की संभावना है। Note 11 और Note 11 Pro दोनों में ही रेगुलर मॉडल की तरह ही फ्रंट में कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।