Redmi स्मार्ट बैंड प्रो इस दिन हो सकता है लॉन्च, रेंडर लीक हुए

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी अपने नये Redmi स्मार्ट बैंड प्रो को रेडमी नोट 11 सीरीज के साथ लॉन्च कर सकती है। बता दें कि 28 अक्टूबर को Redmi Note 11 सीरीज़ के साथ लॉन्च होने वाली है इसी के साथ हम रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो को देख सकते हैं। एक नई रिपोर्ट में नए फिटनेस बैंड के रेंडर लीक हुए हैं। यह बड़े आयताकार रंग के डिस्प्ले के साथ हुआवेई वॉच फिट के समान दिखता है।

जर्मन प्रकाशन WinFuture.de ने Redmi Smart Band Pro के सभी एंगल से इसके डिज़ाइन को दिखाने वाले रेंडर लीक किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिटनेस बैंड का अनावरण 28 अक्टूबर को चीन में किया जाएगा। यह बाद में यूरोप और जर्मनी में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेंडरर्स से पता चलता है कि इसमें सिलिकॉन पट्टियों के साथ एक बड़ा आयताकार डिस्प्ले होगा।
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो में फ्लैट फ्रेम के साथ प्लास्टिक हाउसिंग होने की सूचना है। ऐसा
रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्ट बैंड में डायल के पीछे पोगो पिन चार्जिंग सिस्टम है। पट्टियों को सिलिकॉन से बनाया गया है। इसके अलावा Redmi Smart Band Pro के बारे में बहुत कम डिटेल्स लीक हुई हैं। Redmi स्मार्ट बैंड प्रो को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi स्मार्ट बैंड का अपग्रेड माना जा रहा है। इस बैंड में हृदय गति की निगरानी, स्टेप्स और कैलोरी की गिनती और नींद की निगरानी के लिए सभी आवश्यक सेंसर मौजूद होंगें।