रीट परीक्षा आयोजन की तैयारी बैठक
सभी विभाग परीक्षा के आयोजन की तैयारियां टीम भवना से करें- जिला कलक्टर
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 12 जुलाई। रीट परीक्षा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में मगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभागवार तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षाबोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा में जिले के बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे। उन्होंने परीक्षा आयोजन से जुडे सभी विभागों को पारदर्शिता से कार्य करते हुए शांतिपूर्वक एवं त्रुटी रहित परीक्षा आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षार्थियों के आवागमन, ठहराव, प्रश्न पत्र वितरण व संग्रहण एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए जिला परीक्षा संचालन समिति को टीम भवना से कार्य करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक शहर केसरसिंह ने पुलिस प्रशासन द्वारा सर्तकता दल पेपर कोर्डिनेटर ओएमआर सीट संग्रहण व्यवस्था एवं परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल नियोजन के बारे में जानकारी दी। रीट-2022 परीक्षा समन्वयक अति. जिला कलक्टर शहर बीएम बैरवा ने निजी परीक्षा केन्द्रो के अधिग्रहण, सभी परीक्षा केन्द्रों पर राजकीय कार्मिकों के नियोजन एवं कार्यव्यवस्था के संबंध में तैयारियों के बारे में बताया।
परीक्षार्थियों के आवास के बारे में नगर निगम एवं नगर विकास न्यास द्वारा अस्थाई आश्रय स्थल एवं खाने की व्यवस्था के संबन्ध में की जा रही तैयारियों के बारे में बताया। जिला परिवहन अधिकारी एवं रोडवेज प्रशासन द्वारा शहर के आन्तरिक एवं शहर से बाहर परिवहन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा में वीक्षक एवं अन्य कार्मिकों की संख्या एवं नियुक्ति के संबंध में अवगत करया।
इस अवसर पर अति. कलक्टर प्रशासन राजकुमारकसिंह, सचिव नगर विकास न्यास राजेश जोशी, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर वासुदेव मालावत, दक्षिण राजपालसिंह, अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन, जिला परिवहन अधिकारी बीसी गंगवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हजारीलाल शिवहरे, सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
चार पारियों में दो दिवस होगी परीक्षा-
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा कोटा मुख्यालय पर 23 जुलाई को प्रथम पारी में 94 परीक्षा केन्द्रो पर 38 हजार 670 अभ्यर्थी, द्वितीय पारी में 81 परीक्षा केन्द्रों पर 35 हजार 758 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 24 जुलाई को तृतीय एवं चतुर्थ पारी में 43 परीक्षा केन्द्रों पर 15 हजार 984 अभ्यर्थी प्रत्येक पारी में परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रारम्भ होने के 1 घण्टा पूर्व तक ही परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रविष्ठ होने की अनुमति दी जाएगी।