Bundi : लोगों को राहत देने में कारगर सिद्ध हो रहे राहत शिविर- चर्मेश शर्मा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

*बीज निगम निदेशक ने शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया*

बूंदी 5 मई। राजस्थान बीज निगम के निदेशक व पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा ने शुक्रवार को बूंदी आजाद पार्क में महंगाई राहत शिविर का दौरा किया और लोगों को गारंटी कार्ड व समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को उपकरण भी वितरित करते हुये व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।इस अवसर पर बूंदी नगर परिषद के अधिशासी अभियंता अरुणेश शर्मा, पार्षद साबिर खान, अंकित बूलीवाल,अर्जुन डाबोडिया,मोहसिन बेग,अमन राठोर, पूर्व पार्षद शैलेश सैनी आदि उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर राजस्थान बीज निगम के निदेशक शर्मा ने कहा कि महंगाई राहत शिविर आमजन को राहत देने के लिये कारगर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन की पीड़ा दूर करने के लिए विभिन्न योजनाये शुरू की है। शर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को महंगाई राहत शिविर का लाभ उठाना चाहिये।

*अधिकारियों को दिये निर्देश*

राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आमजन के हित के उद्देश्य से कार्य करने के निर्देश दिये। शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हुये लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिविरों के आयोजन की सराहना की।