सेवानिवृत्त आईएएस राकेश जायसवाल का कोटा पहुंचने पर भव्य स्वागत

कर्मभूमि से जन्मभूमि पहुंचने पर आमजन ने पलक पावडे बिछाए

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा।धौलपुर जिला कलेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए कोटा के राकेश कुमार जायसवाल आईएएस का रविवार को कोटा पहुंचने पर शहर की संस्थाओं व चिकित्सकोें, गणमान्य नागरिक व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जायसवाल रविवार रेल मार्ग से कोटा पहुंचें, जहां अखिल भारतीय युवा कलाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पारेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका, कोटा कलाल समाज के अध्यक्ष महावीर कलवार एवं विनोद पारेता सहित विभिन्न संगठनों ने स्टेशन पर जायसवाल का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नारेबाजी करते हुए खुली जीप में जायसवाल हॉस्पिटल तक लेकर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह अन्य संगठनों ने भी पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। जायसवाल हॉस्पिटल पहुंचने पर अस्पताल स्टॉफ व नर्सिंग कॉलेज सहित शहर के गणमान्य व सामाजिक संस्थाओं द्वारा जायसवाल का स्वागत किया गया।

डॉ. संजय जायसवाल द्वारा 101 किलो का पुष्पहार पहनाकर राकेश जायसवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल ने अपने सेवा के दौरान यादगार लम्हों को सांझा किया। जायसवाल ने कहा कि कोटा में रहते हुए उन्हें जो सम्मान व प्यार मिला उसे वह कभी भुला नहीं सकेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में पदस्थापित रहते हुए उन्होंने कई सेवा कार्य किए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कहीं भी किसी भी पद पर रहे उसे मदद का स्वभाव रखना चाहिए, लोगों की सहानुभूति व सम्मान का भाव ही सच्ची पूंजी है। ।
डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि राकेश जायसवाल ने विभिन्न पदों पर रहते हुए सदा ही निर्धन, जरूरतमंदों व पीड़ित की मदद को सर्वोपरी रखा और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें लाभांवित करने का प्रयास किया। जिला कलक्टर के पद पर रहते हुए भी वह बेहद सहज रहे। डॉ. प्रतीमा जायसवाल ने कहा कि राकेश जायसवाल का कार्यकाल सदा याद रखा जाएगा और इनके द्वारा किए गए नवाचार से जरूरतमंदा हमेशा लाभांवित होता रहेगा। इस दौरान विनीता जायसवाल ने भी सम्बोधित करते हुए राकेश जायसवाल के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।

समन्वय स्थापित करते हुए किया कार्य राकेश कुमार जायसवाल की लोकप्रिय व अधिकारी के रूप में पहचान होती रही है वह कोटा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर व कार्यवाहक जिला कलक्टर के पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल का दरवाजा हमेशा आमजन के लिए खुला रखा, यहीं नहीं जिस भी विभाग में वह पदस्थापित रहे वहां उन्होंने नवाचार करते हुए सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ आमजन को मिले इसके लिए अथक प्रयास किए। जायसवाल विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं और सामाजिक सरोकार के कार्य में भी अपनी महत्ती भूमिका निभाते रहे। जायसवाल सेवानिवृति के बाद भी निरंतर लोगों की मदद को आगे रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. केवलकृष्ण डंग, डॉ. एस सान्याल, डॉ. रमेश मालव, डॉ. राहुल सतीजा, डॉ. योगेश गौतम, सुनील सरोंजा सहित कई लोगों ने राकेश जायसवाल का भव्य स्वागत किया।

आईएएस राकेश जायसवाल के नवाचारों को सराहा

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे कोटा के जिला अध्यक्ष के के शर्मा कमल ने आईएएस राकेश जायसवाल के कोटा बूंदी में अपने पद स्थापन के दौरान किए गए कार्यों तथा नवाचारों वहीं धौलपुर जिले के जिला कलेक्टर के रूप में आम जन्म को कार्यालय के दरवाजे सदैव खुले रखने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण कर धौलपुर में पर्यटन को बढ़ाने में तथा जिले की सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों की सराहना की। सेवानिवृत्ति के बाद हाडोती की शान आईएएस राकेश जायसवाल से हाडोती भर में आमजन के साथ काम करने का आग्रह भी किया।