कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए Rishabh pant, रुड़की अस्पताल में भर्ती

जयपुर। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज  दिल्ली से उत्तराखंड जाते समय  कार ए​क्सिडेंट हो गया। जिसमें पंत बुरी तरह से घायल हो गये हैं।  हाई स्पीड कार के डिवाइडर से टकराने और उसमें आग लगने के कारण यह हादसा हुआ।  पंत अपनी मर्सिडीज कार चला रहे थे और  उत्तराखंड में रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने पुष्टि की है कि दुर्घटना के समय क्रिकेटर कार में अकेला था और आग लगने के बाद  बचने के लिए विंडस्क्रीन तोड़ दी।

हादसे के कारण उनके सिर, घुटने और पिंडली में चोटें आई हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हो सकता है और फिलहाल उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि "भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार सुबह करीब 5:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना रुड़की के पास मोहम्मदपुर जाट में हुई। पंत ने जो कहा, उसके अनुसार, उन्हें गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई और परिणामस्वरूप कार डिवाइडर से टकरा गई । उन्हें रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अब देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया है, "
मैक्स अस्पताल के डॉ. आशीष याग्निक ने कहा कि ऋषभ पंत को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उनकी कमर के आसपास चोट का इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर है और होश में है।

बता दें कि पंत ने हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।  पंत ने इस सीरीज के दौरान 46 रन और 92 रनों की उपयोगी पारी खेली। 
उन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए घोषित टी20ई टीम से हटा दिया गया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले शक्ति और कंडीशनिंग कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शामिल होना था।